देश

मेयर ने सीएम को पत्र; कहा-रूपाणी जी! 1072 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट आपका इंतजार कर रहे हैं

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 7 माह बाद मनपा के विभिन्न प्राेजेक्टों का लोकार्पण करने सूरत आने वाले हैं। 1072.85 करोड़ के अलग-अलग 12 प्रोजेक्टों का मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण-उद‌्घाटन कराने की योजना है। मेयर हेमालीबेन बोघावाला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसके लिए समय मांगा है। 6 जुलाई को श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रोजेक्टों के लोकार्पण की तैयारियां की जा रही हैं। संभवत: 10 से 12 जुलाई के बीच प्रोजेक्टों का लोकार्पण हो सकता है।

कुल 12 प्रोजेक्ट का लाेकार्पण और उद्घाटन किया जाना है

12 प्राेजेक्टों में पिछले पांच साल से अटके 89.99 करोड़ के पाल-उमरा ब्रिज का लोकार्पण किया जाना है। इस ब्रिज के चालू होने से अठवा और रांदेर के लोगों को फायदा होगा। शहर के अलग-अलग इलाकों में 307 करोड़ की लागत से बने प्रधानमंत्री आवास योजना के 4311 मकान और तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का विस्तारीकरण और डिंडोली में 40 एमएलडी क्षमता का टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट शुरू किया जाएगा।

बता दें, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मनपा चुनाव से पहले 12 दिसंबर-2020 को सूरत आए थे। उनके हाथों मनपा और सूडा के विभिन्न 500 करोड़ के प्रोजेक्टों का लोकार्पण किया गया था।

Related Articles

Back to top button