देश

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह CBI के सामने पेश होने को तैयार, SC ने गिरफ्तारी से राहत दी

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह CBI के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने SC को बताया कि वह 48 घंटे में सीबीआई के सामने पेश हो जाएंगे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से राहत दी है। साथ ही उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है। पूर्व पुलिस कमिश्नर के वकील ने कोर्ट को बताया कि परमबीर सिंह देश छोड़कर कहीं नहीं भागे हैं। वह फरार नहीं हुए हैं, बल्कि देश में ही हैं। वह सामने इसलिए नहीं आ रहे, क्योंकि मुंबई पुलिस से उनकी जान का खतरा है।

Related Articles

Back to top button