india

रोहतास में हाइवा के धक्के से मजदूर की मौत, सासाराम में पिकअप और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के विजवार पंचायत स्थित पिपरा कोठी महादलित टोला में शुक्रवार की देर शाम एक 22 वर्षीय महादलित युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक नुनुवां ऋषिदेव पिपरा कोठी महादलित टोला के अर्जुन ऋषिदेव का बेटा था। हत्यारोपी मक्कू ऋषिदेव उर्फ मुकेश ऋषिदेव भी इसी टोले के फुलेश्वर ऋषिदेव का बेटा था। हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। इधर सूचना पर पहुंची पलासी पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। आरा के भोजपुर के बड़हरा के पूर्व राजद विधायक सरोज यादव की बुआ की पटना में मौत हो गई। मृतका 26 अप्रैल को मारपीट में जख्मी हुई थी। आज उनकी मौत हो गई। आरा सदर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ। यहां पढ़ें बिहार के ताजा अपडेट्स-

 पंजवारा पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बांका के पंजवारा में पुलिस ने शुक्रवार रात चेकपोस्ट पर जांच पड़ताल के दौरान एक शराबी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया की चेकपोस्ट पर जांच पड़ताल के दौरान पंजवारा थाना क्षेत्र के कचमचिया कचहरी गांव निवासी कन्हैया पासवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराबी की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार शराबी को न्यायिक हिरासत में बांका भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button