army
Glenn Maxwell Wedding: मैक्सवेल ने गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ शादी रचाई, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की
ऑस्ट्रेलिया और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलने वाले दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। विनी भारतीय मूल की हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई।
विनी ने यह पुष्टि करने के लिए कई तरह के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही ‘18.3.2022’ की तारीख भी लिखी गई है। यह दर्शाता है कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन दो साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस जोड़ी ने फरवरी 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सगाई की घोषणा की थी।