देश

MP Corona Update: प्रदेश में 28 हजार जांच में 51 पॉजिटिव मिले, 26 अस्पताल में भर्ती

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है। प्रदेश में रविवार को 28 हजार जांच में 51 पॉजिटिव मिले है। अभी 536 एक्टिव केस है।

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 61 मरीज भर्ती है। इनमें से 12 ऑक्सीजन पर है। भोपाल में भर्ती 14 मरीज में से 5 और इंदौर में भर्ती 3 मरीज में से 1 मरीज ऑक्सीजन पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 743 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 29 हजार 497 ठीक हो चुके है। अब तक कोरोना के कारण 10 हजार 733 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को 112 मरीज ठीक हुए।

Related Articles

Back to top button