politics

Election Results Breaking News Live: लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। राजनीतिक दलों के अलावा जनता की नजरें मौजूदा मुख्यमंत्रियों पर भी बनी हुई है। शुरुआती रुझानों पर ध्यान दें तो पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनां सीटों से पीछे चल रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल गोवा का भी है, यहां सीएम प्रमोद सावंत भी पीछे चल रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी कड़ी टक्कर मिल रही है। वह इस सीट पर काफी आगे ताे कभी पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री  चन्नी की चमकौर साहिब परंपरागत सीट है। इस सीट पर चन्नी 2007 से लगातार जीत हासिल कर रहे हैं। इस बार उनकी टक्कर आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह और भाजपा के दर्शन सिंह शिवजोत से है। इसके अलावा चन्नी भड़ौद सीट से भी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। यहां भी उन्हें आप के लाभ सिंह और अकाली दल के सतनाम सिंह से चुनौती मिल रही है।

प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सावंत के सामने कांग्रेस के धर्मेश सगलानी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा आप के मनापेज कुमार, शिव सेना के सागर धरगाल्कर भी चुनौती पेश कर रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खाटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके खिलाफ कांग्रेस के भुवन चंद्र कपरी और बसपा के रमेश सिंह चुनौती पेश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button