Delhi

असम निकाय चुनाव परिणाम Live: भाजपा को भारी बढ़त, कांग्रेस का बुरा हाल, कुछ सीटों पर अन्य आगे

विस्तार

असम में 80 नगर पालिकाओं के 977 वार्डों के लिए हुए निकाय चुनावों की मतगणना  जारी है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2,500 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिनकी किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। 57 वार्डों के उम्मीदवारों को पहले ही विजेता घोषित किया जा चुका है क्योंकि वे निर्विरोध थे।

भाजपा काफी आगे, कांग्रेस का बुरा हाल
ताजा जानकारी के अनुसार असम राज्य चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 296 वार्डों में आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 33 वार्डों में और अन्य 62 वार्डों में आगे चल रहे हैं।

असम निकाय चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल
रविवार को हुए नगर निगम के चुनाव में राज्य में निकाय चुनावों के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है। 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। 8,41,534 महिलाओं और 17 ट्रांसजेंडरों सहित 16 लाख से अधिक मतदाता नगर निकाय चुनाव में वोट डालने के पात्र थे।

Related Articles

Back to top button