आज का हेल्थ टिप्स: बुढ़ापे तक चाहते हैं हड्डियों की मजबूती तो इन चीजों से आज ही बना लें दूरी
शरीर की संरचना को बेहतर बनाए रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ और मजबूत बना रहना आवश्यक माना जाता है। हड्डियों में होने वाली कमजोरी कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को बढ़ाने के साथ जीवन के सामान्य कामकाज में भी कठिनाई का कारण बन सकती है। इसके अलावा पारिवारिक इतिहास, उम्र और जीवनशैली की गड़बड़ आदतें भी हड्डियों को कमजोर कर देती हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं में सामान्यरूप से चलना और बैठना तक कठिन हो जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ हड्डियों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं।
क्या आप जानते हैं, जीवनशैली की कई गड़बड़ आदतें हड्डियों के घनत्व को कम करने के साथ समय से पहले ही इन्हें कमजोर कर देती हैं। यही कारण है कि कई बहुत ही कम उम्र वाले लोगों में भी हड्डियों से संबंधित समस्याएं देखने को मिल रही हैं। जीवनशैली को स्वस्थ रखने के साथ हड्डियों के लिए मुश्किल बढ़ाने वाली आदतों से बचकर, आप बुढ़ापे तक हड्डियों को मजबूत और शरीर की संरचना को बेहतर बनाए रख सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में उन आदतों के बारे में जानते हैं जो हड्डियों कमजोर बना सकती हैं। अभी से इन आदतों से दूरी बना लें वरना कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल है नुकसानदायक
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी लगातार बैठकर आराम-तलबी वाली जीवन व्यतीत करना या फिर काम के चक्कर में लगातार बैठे रहने की आदत हड्डियों को कमजोर कर देती है। शारीरिक निष्क्रियता बढ़ने के कारण वजन बढ़ता है, जिसके कारण गठिया जैसे रोगों का खतरा बढ जाता है। अगर आपका भी काम ऐसा है जिसमें एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने की जरूरत होती है तो थोड़ी-थोड़ी देर पर उठकर चल लें। इससे रक्त प्रवाह बना रहता है और हड्डियों से संबंधित जोखिम भी कम होता है।